फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: व्हाट्सएप पर रिश्तेदार बनाकर रुपए डलवाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम ने रिश्तेदार बनाकर व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी से 95,000 डलवाने के मामले में दो आरोपियों को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहेल दाउदपुर जिला अलवर राजस्थान व अर्जन भुदरपुर कॉलोनी अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

दिलबाग निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून 2024 को शाम के समय उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया था। व्हाट्सएप मैसेज करने वाले ने उनके रिश्तेदार की फोटो लगाकर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके कुल स्कैनर के द्वारा 95,000 रुपये ट्रांसफर करवाए गए थे। इसके बाद और रुपये की डिमांड करने पर जब उसने व्हाट्सएप पर वॉइस कॉल से संपर्क करना चाहा तो आरोपी ने कॉल का जवाब नहीं दिया था। बुधवार को थाना साइबर क्राइम की महिला मुख्य सिपाही सोनिया ने व्हाट्सएप पर रिश्तेदार बनाकर स्कैनर से धोखाधड़ी से 95,000 डलवाने के मामले में दो आरोपियों को जिला अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें