फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी के दो आरोपी काबू

Fri, 19 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस भिवानी ने गांव रूपगढ़ में मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गांव रूपगढ़ निवासी मुकेश ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने परिवार सहित हिसार में रहते हैं तथा गांव रूपगढ़ स्थित उनका पुश्तैनी मकान बंद पड़ा हुआ था। उसके पुश्तैनी बंद मकान में 9 अक्तूबर 2025 को उन्हें सूचना मिली कि मकान का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन

जब वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में थाना सदर भिवानी के मुख्य सिपाही पवन कुमार ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर वारदात में शामिल दो आरोपियों हिमांशु निवासी देवसर व प्रीतम निवासी देवसर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों के विरुद्ध पहले में भी चोरी के अभियोग दर्ज हैं। रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत दोनों आरोपियों को वीरवार को पुनः न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें