फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवाओं के जीवन को सुधारने का प्रयास करें : सीजेएम

विज्ञापन
विडो सेल की ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक लेते सीजेएम पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में विडो सेल की ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक आयोजन हुई। बैठक में सीजेएम पवन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विडो सेल की मदद से महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विडो सेल सिस्टम के तहत विधवा महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने व उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने बारे में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें पेंशन संबंधी, लोन संबंधित योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वह विधवा महिला व उनके बच्चे को दी जाने वाली पेंशन में किसी कारण फॉर्म में कमी है, तो उन्हें फोन के माध्यम से सूचित कर उन कमियों को पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को कहा कि महिलाओं को उनके बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाएं। इस अवसर पर पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम कार्यालय, लीगल काउंटर वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग से अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें