फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार : त्रिवेणी बाबा

Tue, 17 Dec 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
त्रिवेणी रोपित करते त्रिवेणी बाबा व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रांगण और महम रोड स्थित शंकर नर्सरी के बाहर त्रिवेणी रोपित की गई। इस मौके पर त्रिवेणी बाबा ने कहा कि धरती पर पेड़-पौधें हमारे जीवन का आधार है। ये नहीं होंगे तो न पानी बरसेगा और न ही खेती होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पेड़ों की कमी के चलते वायु प्रदूषण के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि अब भी लोग सचेत नहीं हुए और पर्यावरण संरक्षण की तरफ गंभीरता से कार्य नहीं किया तो पर्यावरण प्रदूषण की दृष्टि से और भी नुकसान झेलना पड़ेगा। जब प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उसका संरक्षण करना होगा, ताकि पर्यावरण व धरती को बचाया जा सकें।
शिक्षा बोर्ड परिसर में त्रिवेणी रोपण के दौरान शिक्षा बोर्ड सचिव अजय कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे तथा उन्होंने कहा कि आज हम सभी को विशेष अवसर जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या तीज-त्यौहार पर पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर बोर्ड के सहायक सचिव कुलदीप, विकास श्योराण, पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा एवं शंकर नर्सरी संचालक चंद्रमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें