फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाजपा विधायक के परिवार पर एफआईआर दर्ज कराने वाले डीटीपी का तबादला, शहर में अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ के बाद विधायक के परिवार के नौ लोगों पर डीटीपी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

Thu, 30 Apr 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के परिवार पर अनधिकृत कॉलोनी काटने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नरेंद्र नैन का तबादला कर दिया गया है। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 27 अप्रैल के आदेशों के अनुपालन में उन्हें अगले आदेशों तक डीटीपी मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर एवं ग्राम योजना हरियाणा चंडीगढ़ के निदेशक अमित खत्री की तरफ से जारी आदेशों में नरेंद्र कुमार नैन को आदेश दिया गया है कि नियमित स्थानांतरण आदेश जारी होने तक तत्काल डीटीपी मुख्यालय चंडीगढ़ में कार्यभार ग्रहण करे। इन आदेशों के बाद बुधवार को नरेंद्र कुमार नैन डीटीपी ने मुख्यालय में कार्यभार संभाल लिया है।
यह है मामला
हाल ही में जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार नैन की शिकायत पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो भिवानी में विधायक के परिवार पर हरियाणा डवलपमेंट एंड रेगुलेशन आफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 की धारा 7 व अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस एफआईआर में विधायक घनश्याम सर्राफ की पत्नी प्रेमलता, विधायक का बेटा अमन गर्ग, विधायक की दो बेटियां श्वेता गर्ग और मनीषा गर्ग, भांजा मोहित गोयल सहित लोहड़ निवासी मनीषा व निर्मला, आदर्श नगर निवासी माया देवी, नई दिल्ली निवासी रचना के नाम शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें