फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिल्ली यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर रेलवे के दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी ट्रेन 6 से 8 अगस्त तक दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। इस अवधि में यह ट्रेन दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी ट्रेन 5 से 7 अगस्त तक प्रयागराज से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 5 से 7 अगस्त तक काठगोदाम से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें