फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कल नप हाउस की बैठक में पार्षद लगाएंगे शहर के विकास के करोड़ों के मसौदों पर मुहर

Mon, 24 Mar 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय भिवानी।
विज्ञापन
भिवानी। लंबे अर्से बाद नगर परिषद में हाउस की बैठक 26 मार्च दोपहर 12 बजे प्रस्तावित कर दी गई है। बैठक की सूचना सांसद और विधायक सहित सभी पार्षदों को भेजी गई है। हाउस की बैठक में सभी पार्षद शहर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं के मसौदों पर मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में शहर का दायरा बढ़ाए जाने और 26 अनधिकृत कॉलोनियों को जल्द से जल्द अधिकृत कराए जाने संबंधी मसले पर भी पार्षदों के साथ चर्चा होगी। बैठक में विकास कार्यों को लेकर हंगामें के आसार भी बन सकते हैं। हालांकि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए गए हैं, ऐसे में पार्षदों से अधिकारी एकजुटता के साथ शहर के विकास के मसौदों को मंजूरी दिलाने का भी प्रयास करेंगे।
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी की अध्यक्षता में होने वाली नप हाउस की 26 मार्च की बैठक में एजेंडा रखा गया है। इसमें नगर परिषद की सीमा में 35 अनधिकृत कॉलोनियों में बची 26 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराए जाने का एजेंडा भी शामिल है। नौ कॉलोनी हाल ही में अधिकृत हुई हैं। इसके अलावा शहर में करीब साढ़े 18 करोड़ के बजट से पूरे शहर में सफाई के मसौदे को मंजूरी दिलाए जाने का मामला भी प्रमुख है।
विज्ञापन

शहर में आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराना, रोहतक रोड, सरकुलर रोड, हांसी रोड की एनओसी लेकर इनका सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर परिषद की सीमा में बरसाती और गंदे नालों की सफाई कार्य पर भी निर्णय होगा। हाल ही में अधिकृत कराई गई नौ कॉलोनियों के अंदर ड्रोन से सर्वेक्षण कराकर प्रॉपर्टी आईडी बनाए जाने का मामला भी हाउस की बैठक में रखा जाएगा।
शहर के अंदर नगर परिषद के करोड़ों के विकास कार्यों के मसौदों पर पार्षदों के सहमति के लिए प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। हालांकि शहर के वार्डों में गलियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर भी पार्षदों से प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर भी हाउस सदन की बैठक में मंजूरी की उम्मीद है।

नगर परिषद हाउस की बैठक 26 मार्च को दोपहर 12 बजे तय की गई है। बैठक के संबंध में सभी पार्षदों को सूचना दी जा चुकी है। बैठक में शहर के अंदर सुंदरीकरण, सफाई व्यवस्था, लाइब्रेरी का निर्माण कराए जाने संबंधी करोड़ों के विकास कार्यों पर चर्चा होगी और इनके प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजे जाएंगे। सभी पार्षदों की सहमति से पूरे शहर का समान रूप से विकास कराया जा रहा है। इसमें शहरवासियों का भी अहम योगदान मिल रहा है।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें