फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीएड कॉलेज में फीस जमा करवाने का अंतिम दिन आज

Wed, 10 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में ​स्थित राजकीय ​शिक्षण संस्थान का भवन।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन बुधवार, 10 सितंबर है। इसके बाद 16 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। कॉलेज में इस सत्र में बीएड प्रथम वर्ष के लिए कुल 100 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद कॉलेज प्रशासन ने पांच सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की थी। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के साथ ही दस्तावेजों की जांच भी करवाई जाएगी। 16 सितंबर को दूसरी सूची जारी होगी जिसमें चयनित विद्यार्थी 19 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी और इसमें चयनित विद्यार्थियों को 27 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। कॉलेज प्रशासन तीन अक्तूबर को खाली सीटों का ब्योरा जारी करेगा।

प्रथम वर्ष में दाखिले की फीस बढ़ी
राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में इस बार बीएड प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की फीस 900 रुपये बढ़ा दी गई है। अब फीस 19,900 रुपये कर दी गई है। वहीं द्वितीय वर्ष की फीस 17 हजार रुपये तय है। फीस में बढ़ोतरी का विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन



महाविद्यालय में नए सत्र से दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली सूची में शामिल विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने का अंतिम दिन बुधवार है। तीन काउंसिलिंग के बाद महाविद्यालय द्वारा तीन अक्तूबर को खाली सीटों का ब्योरा जारी किया जाएगा। - डॉ. अदम्यवीर, प्राचार्य, बीएड महाविद्यालय, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें