फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर लगाते समय टायर फटा, मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू में ट्रक के टायर में पंक्चर लगाते समय अचानक टायर फट गया और धमाका हुआ। इस हादसे में पंक्चर लगा रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मिस्त्री को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घायल ने पीजीआई जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं मामले की सूचना लोहारू पुलिस को दी।
विज्ञापन

लोहारू निवासी 35 वर्षीय कुलदीप टायर पंक्चर की दुकान पर काम करता था। सोमवार दोपहर बाद वह एक ट्रक के टायर में पंक्चर लगा रहा था कि इसी दौरान टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में मिस्त्री कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता शीशराम व अन्य उसे एंबुलेंस में लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्रारंभिक उपचार दिया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन कुलदीप के शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे वहीं मामले की सूचना लोहारू पुलिस थाना में दी गई। मृतक के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें