नप घोटाले की उच्चस्तीय जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ रोष जताते समिति के सदस्य?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में हुए घोटाले की ईडी व सीबीआई जांच की मांग को लेकर नगर परिषद जन संघर्ष समिति का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने को यहां से हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन बुधवार को जन संघर्ष समिति के सदस्य धरने पर बैठ गए।
हालांकि बुधवार को धरना स्थल पर हटवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। धरने की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान ने कहा कि जब तक घोटालों में कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे किसी भी प्रताड़ना या धमकी से नहीं डरते, उन्हें यहां से हटाने की कोशिश हुई तो भी वे नहीं हिलेंगे। धरने पर लगातार कई संगठनों के पदाधिकारी समर्थन के लिए पहुंचे। इस मौके पर कमल सिंह प्रधान, रामचंद्र सिवाच, रामोतार ठेकेदार, पूर्ण कुमार जांगड़ा, हंसराज, बृजलाल जोगी पूर्व पार्षद, भीम सिंह, गौरीशंकर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, कुलदीप फौगाट, राम सिंह वर्मा, रणदीप हुड्डा, रघुबीर सिंह, विक्की ठेकेदार, जय सिंह, सुमेर सिंह, राजकुमार सोलंकी, नरेंद्र सिंह, लहरी सिंह मौजूद रहे।