फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मैराथन से युवाओं ने दिया नशे से दूर रहने और योग को अपनाने का संदेश

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में योग मैराथन को हरी झंडी ​दिखाते सीटीएम अनिल कुमार व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भीम स्टेडियम में योग मैराथन का आयोजन किया गया। नगराधीश अनिल कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में हजारों की संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया और नशे से दूर रहने और योग अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित योग मैराथन के दौरान नगराधीश अनिल कुमार ने कहा कि हर घर योग, हर दिन योग थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का जनआंदोलन है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। इसके साथ ही युवाओं एवं आमजन से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील भी की।
विज्ञापन

योग मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। मैराथन भीम स्टेडियम से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक और बीपीएस स्कूल मार्ग से होते हुए पुनः भीम स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान डीएसपी अनूप सिंह, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, डीईओ डॉ. निर्मल दहिया, जिला योग कोऑर्डिनेटर संजय वैद तथा बीईओ अनिल गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें