फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: राजस्थान से भिवानी बारात में आए थे तीन युवक, पानी की डिग्गी में डूबने से चली गई जान 

Thu, 05 May 2022 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी /लोहारू

सार

मंगलवार को सिंघानी गांव में किसान नेता रामपाल की दो पुत्रियों की शादी थी। राजस्थान के चूरू जिले के सादपुरा गांव से बारात आई हुई थी।
विज्ञापन
तीन युवकों की मौत के बाद कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में मंगलवार देर रात तीन युवकों की एक किसान के खेत में बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। तीनों ही युवक राजस्थान के सादपुरा से सिंघानी में दो लड़कियों की शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। तीनों आपस में घनिष्ठ दोस्त थे। तीनोें की मौत से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को वाटर टैंक से बरामद किया। पुलिस ने लोहारू अस्पताल में तीनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। 

 

मंगलवार शाम को सिंघानी में किसान नेता रामपाल की दो पुत्रियों की शादी थी। राजस्थान के चुरू जिले के सादपुरा गांव से बरात आई हुई थी। बरात का ढुकाव होने के बाद बराती वापसी की तैयारी कर रहे थे। इस बीच गांव सादपुरा निवासी युवक मनदीप (24), कृष्ण कुमार (24) और राहुल (21) सिंघानी से झांझड़ा हसनपुरा के रोड पर एक खेत में बनी पानी के टैंक में नहाने चले गए।

 

तीनों ही नहाते समय पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शादी वाले परिवार के लोगों को दी। बाद में घटना की सूचना लोहारू पुलिस को दी गई। घटना के सूचना के बाद लोहारू पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों युवकों के शवों को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी भेजा। 

विज्ञापन

 

मृतक तीनों आपस में दोस्त थे और बरात में यहां आए थे। बरात लौट चुकी थी। परिजनों को इस हादसे की जानकारी मिली तो वे यहां पहुंचे। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। -एसआई प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, लोहारू पुलिस थाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें