फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नाबालिग वाहन चोर किए काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में सिटी पुलिस के हाथ तीन नाबालिग वाहन चोर लगे हैं, जिन्होंने शहर में पांच वाहन चोरी की वारदात कुबूली हैं। ये तीनों ही नाबालिग चोर पलक झपकते ही वाहन को मास्टर की से चोरी कर ले जाते थे।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम ने तीन नाबालिग वाहन चोर पकड़े हैं। जिन्होंने शहर से पांच वाहन चोरी की वारदात को कुबूल किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने पहली वारदात हुडा पार्क के सामने एक स्कूटी चोरी कर की थी। जिस पर सिटी पुलिस ने तीन नवंबर को वाहन चोरी का केस दर्ज किया था। जबकि दूसरी वाहन चोरी की वारदात निजी अस्पताल के सामने से की गई, जहां से एक बाइक चोरी की थी। इस पर नौ दिसंबर को सिविल लाइन पुलिस थाना में वाहन चोरी का केस दर्ज हुआ था। तीसरी वाहन चोरी की वारदात निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी की है। इस संबंध में छह दिसंबर को सिटी पुलिस थाना में वाहन चोरी का केस दर्ज हुआ था। चौथी वाहन चोरी की वारदात बंसीलाल पार्क के सामने से हुई। जहां बाइक चोरी की शिकायत पर सिटी थाना में सात दिसंबर को केस दर्ज हुआ था। पांचवीं वाहन चोरी की वारदात बंसीलाल पार्क के सामने से ही एक स्कूटी चोरी की थी। जिस पर 30 नवंबर को सिटी थाना में केस दर्ज किया था। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सम्मुख पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें