फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
थ्रोबॉल चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों का स्वागत करते परिजन।
विज्ञापन
बहल। गांव सुरपुरा खुर्द की निक्कू कड़वासरा, तोशाम के सुखबीर और सोरड़ा के वीरेश ने द्वितीय साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारतीय टीम का हिस्सा रहे तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में महाविद्यालय के इन तीन विद्यार्थियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निक्कू कड़वासरा ने भारतीय महिला टीम की सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीता जबकि वीरेश और सुखबीर ने भारतीय पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया तथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और भूटान की टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को सीधे दो सेटों में 25-23 और 25-14 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को रोमांचक संघर्ष में 25-23, 23-25 और 25-16 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। बहल से लेकर सुरपुरा तक लोगों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ खुशी मनाई तथा खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बीआरसीएम शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा, जेजेपी युवा हल्का अध्यक्ष दिनेश सिहाग सुरपुरा, प्रमिला ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन, सतबीर चौहड़, धर्म सिंह और अमरजीत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें