फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के गांव कलिंगा में बारिश से मकान की छत गिरने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 04 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव  कलिंगा में क्षतिग्रस्त मकान पर पहुंचकर  ग्रामीणों से बातचीत करते डीसी साहिल गुप्ता व एसपी
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव कलिंगा में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के छह सदस्य नीचे दब गए। इस दर्दनाक घटना में तीन नाबालिग बेटियों की मौत हो गई जबकि परिवार का मुखिया, उसकी पत्नी और पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव कलिंगा निवासी 47 वर्षीय ओमपाल, 42 वर्षीय पत्नी अनिता और उनका पांच वर्षीय बेटा ध्रुव घायल हैं। वहीं ओमपाल की तीन बेटियों अंशिका (15), दिशा (9) और भारती (7) की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गईं। ओमपाल परिवार के साथ गांव के बाहरी इलाके में चार वर्षों से किराये के मकान में रह रहा था। मूल रूप से मजदूरी करने वाले ओमपाल का अपना मकान जर्जर अवस्था में होने के कारण वह रहने लायक नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनना बाकी था।
तहसीलदार जयबीर और ग्राम सचिव अजय ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और पानी भर जाने से निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रशासन ने मोटर व ट्रैक्टर लगाए हैं। ओमपाल के चाचा मनबीर और पड़ोसी संदीप फौजी ने बताया कि जिस मकान में ओमपाल का परिवार रह रहा था, उसके पीछे की दीवार के पास काप पानी जमा हो गया था। सुबह पांच बजे राहगीरों ने गिरा मकान देखा और तुरंत परिवार को रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डीसी और एसपी ने मौके पर जाकर स्थिति का लिया जायजा
गांव कलिंगा में घर की छत गिरने से हुई तीन नाबालिग लड़कियों की मौत के मामले में बुधवार को डीसी साहिल गुप्ता और एसपी सुमित कुमार ओमपाल के घर पहुंचे। उन्होंने बारिश से ध्वस्त मकान का निरीक्षण किया और ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों से बात कर रिहायशी क्षेत्रों में पानी की स्थिति जानी। डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय दिलाएं। उन्होंने अन्य गांवों में भी सजग रहने की अपील की, ताकि जानमाल की हानि न हो।

रोहतक पीजीआई में हुआ तीनों बेटियों का पोस्टमार्टम
रोहतक पीजीआई में बुधवार को तीनों नाबालिग बहनों का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के समय तीनों बहनें अंशिका, दिशा और भारती एक ही कमरे में सो रही थीं जबकि पांच वर्षीय ध्रुव अपनी मां अनिता के पास सो रहा था। घटना मंगलवार रात नौ से दस बजे के बीच हुई जबकि इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार सुबह पांच बजे मिली। तीनों बेटियों का गांव में एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे में घायल ओमपाल के बयान दर्ज
खरक कलां पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि घायल ओमपाल के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। तीनों घायलों का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत के मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें