चौधरी बंसीलाल सिविल अस्पताल में तीन दिवसीय दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का शुभारंभ करते ड
भिवानी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को जिला भिवानी में तीन दिवसीय दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का शुभारंभ बंसीलाल नागरिक अस्पताल में किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने किया जबकि प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान, उप सिविल सर्जन डॉ. आशीष, डॉ. मृदुल मेहता व जिला परियोजना संयोजक विनय कुमार जिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिविर में जिले के विभिन्न खंडों से पहुंचे दिव्यांग विद्यार्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण डॉक्टर शुभम, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. एडविन, डॉ. यतिन व डॉ. राकेश सैनी द्वारा किया गया। पहले दिन कुल 80 विद्यार्थियों का मेडिकल असेसमेंट हुआ। जिला परियोजना संयोजक विनय कुमार जिंदल ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों के यूडीआईडी कार्ड, बस पास, रेल पास बनवाए जाएंगे, साथ ही आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
सहायक परियोजना संयोजक विवेक अदलखा ने जानकारी दी कि शिविर में जिले के सातों खंडों के दिव्यांग बच्चों का मूल्यांकन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
5 अगस्त को कैरू, बहल और लोहारू खंडों के बच्चे शिविर में भाग लेंगे। 6 अगस्त को बवानीखेड़ा, सिवानी व तोशाम खंडों के बच्चों की जांच की जाएगी।