फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 50 हजार के इनामी राजेश ढाणी केहरा समेत तीन बदमाश पकड़े

विज्ञापन
हथियारों सहित सीआईए वन द्वारा पकड़े गए बदमाश। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने बुधवार को गुप्त सूचना पर थाना बहल क्षेत्र के गांव शेरला में दबिश देकर तीन बदमाशों को काबू किया है। ये बदमाश पांच फरवरी को राजस्थान के चूरू जिले के गांव जैतपुरा में अंधाधुध फायरिंग कर गैंगस्टर प्रदीप जैतपुरा समेत तीन की हत्या करने के बाद भिवानी में छिपे थे। इस दौरान बदमाशों ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस से झड़प भी हुई। इनमें 50 हजार का इनामी बदमाश राजेश ढाणी केहरा भी शामिल था। इसके अलावा पांच हजार का राजस्थान का इनामी बदमाश बंसीलाल और अशोक भी गिरफ्तार हुए। लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के शॉर्प शूटर राजेश ढाणी केहर पर हरियाणा ही नहीं राजस्थान, पंजाब, दिल्ली में भी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत करीब 12 केस दर्ज हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के सादुलपुर हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा ढाणी मौजी में गैंगवार हुई थी। जीप और बाइक पर आए बदमाशों ने ताश खेल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें प्रदीप स्वामी, निहाल सिंह, ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। बदमाशों ने छूटने पर अपने एक साथी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप स्वामी अजय जैतपुरा का साथी था और अजय की हत्या मामले में मुख्य गवाह था। उसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी और आरोपी राजेश ढाणी केहरा पर 50 हजार का इनाम रखा गया था।
नाका तोड़ा, पुलिस से हुई झड़प
सीआईए प्रथम की टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश कुमार के नेतृत्व में ईश्रवाल टी-प्वाइंट बहल में थी। इंचार्ज के अलावा एएसआई राजेश कुमार भी थे। तभी टीम को सूचना मिली कि एक जीप में तीन वांछित अपराधी कासनी कलां से शेरला होते हुए ढाणी केहरा जाएंगे। जिसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव शेरला के कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। एक बिना नंबर की जीप आती दिखी। टीम ने रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने नाका तोड़ते हुए अपनी गाड़ी दौड़ा दी। सीआईए टीम ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस टीम की बदमाशों से झड़प भी हुई। टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान 50 हजार के इनामी बदमाश राजेश ढाणी केहरा, पांच हजार के इनामी बदमाश बंसीलाल उर्फ बंसी व अशोक के रूप में हुई।
विज्ञापन

तीनों बदमाशों का बड़ा क्राइम रिकॉर्ड
50 हजार के इनामी बदमाश राजेश ढाणी केहरा पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली में हत्या के केस दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में उस पर 12 केस सामने आए हैं। राजस्थान के प्रदीप स्वामी के अलावा उसके साथी अजय जैतपुरा मर्डर में भी उसका नाम है। राजस्थान के चर्चित बदमाश हत्याकांड में उसका नाम है और दिल्ली के मर्डर मामले में भी वह नामजद है। राजस्थान के बड़ासर बड़ी वासी बंसीलाल बंसी पर 19 केस दर्ज हैं। उस पर पांच हजार रुपये इनाम भी है। ईश्रवाल वासी तीसरे आरोपी अशोक पर भी हरियाणा, राजस्थान में पांच केस दर्ज हैं।
ये सामान हुआ बरामद
तीनों बदमाशों से पुलिस ने एक-एक अवैध पिस्तौल, चार-चार कारतूस बरामद किए। जीप की तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक दुनाली बंदूक, जीप में पीछे रखे काले बैग से चार देसी पिस्तौल, 79 कारतूस, सात खाली मैगजीन बरामद की। इसके अलावा दो बुलेट प्रूफ जैकेट, दो वाकी-टॉकी सेट, सात मोबाइल फोन, एक डोंगल व एक बिना नंबर की जीप बरामद की।
बयान ----
सीआईए प्रथम ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी बदमाश राजेश ढाणी केहरा, पांच हजार के इनामी बदमाश बंसीलाल उर्फ बंसी व अशोक को गिरफ्तार किया है। तीनों लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा व काला जठेड़ी गैंग के लिए काम करते हैं और राजस्थान में हत्याकांड के बाद भिवानी-दादरी में छिपे हुए थे। बदमाश राजेश ढाणी केहरा संपत नेहरा व काला जठेड़ी गैंग का शॉर्प शूटर हैं।
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें