भिवानी। थाना लोहारू पुलिस ने गाड़ी में बिना लाइसेंस अवैध शराब ले जाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 21 बोतल देशी शराब व एक वैगनआर गाड़ी जब्त की है। आरोपी अनिल व सुनील गांव घसोला तथा राजेश वार्ड 12, लोहारू के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बुधवार को थाना लोहारू के जांच अधिकारी रोहताश सिंह गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान फरटिया ताल रोड लोहारू क्षेत्र में मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक वैगनआर गाड़ी में बिना लाइसेंस के अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर एक वैगनआर गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 21 बोतल देशी शराब बरामद की गई। शराब के संबंध में गाड़ी चालक व अन्य सवार व्यक्तियों से लाइसेंस व परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।