फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिले के लिए तीसरी काउंसिलिंग सात से, शनिवार-रविवार को भी होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए तीसरी काउंसिलिंग सात से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद विभिन्न ट्रेडों में खाली बची सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तोशाम में इच्छुक अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान फिजिकली उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों का पहले दो चरणों में दाखिला नहीं हो सका, उनके लिए यह अंतिम अवसर होगा। अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
तोशाम आईटीआई के सीनियर ग्रुप इंस्ट्रक्टर ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथियों के दौरान संस्थान पहुंचकर समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तोशाम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिलों के लिए तीसरी काउंसिलिंग सात अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। दाखिलों से वंचित अभ्यर्थियों के पास काउंसिलिंग में शामिल होकर प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी दाखिले किए जाएंगे। - रविंद्र श्योराण, सीनियर ग्रुप इंस्ट्रक्टर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें