फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिले: आज जारी होगी तीसरी वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। आईटीआई में दाखिले प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में दाखिले की तीसरे चरण की वरीयता सूची मंगलवार को जारी होगी। सभी को चयनित अभ्यर्थियों को 13 से 15 सितंबर तक प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। 13 से 17 सितंबर तक जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों ठीक पाए गए, उनसे फीस प्राप्त करने के उपरांत दाखिला कर लिया जाएगा। अभी तक राजकीय आईटीआई देवराला में कुल 40 एनसीवीटी सीटों में 21 सीटें रिक्त हैं इसमें से वायरमैन ट्रेड में 9 और सिलाई कढ़ाई में 12 सीट खाली हैं। आईटीआई में प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे प्रशिक्षकों द्वारा भी सीटें भरने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------------
दो चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तीसरे चरण की वरीयता सूची मंगलवार जारी होगी। विद्यार्थियों का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। चारों काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- उमेद सिंह, जीआई इंचार्ज, राजकीय आईटीआई देवराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें