फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के बंद मकान के ताले चटका चोर ले उड़े दो लाख और गहने

Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की सरोगियान गली नंबर दो स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर लाखों कीमत के गहने और दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी 22 फरवरी को घर वापस आने के बाद लगी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरोगियान गली नंबर दो निवासी शारदा देवी ने बताया कि उसके पति धर्मपाल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उसके पति की तबीयत खराब होने पर वह उसे 12 दिसंबर को अपने मकान पर ताला बंद कर दिल्ली ले गई थी। गत 22 फरवरी को अपने पति के साथ यहां घर पर वापस आई। उसने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं और अंदर सामान बिखरा हुआ है। चोर घर में लोहे की अलमारी से सोने और चांदी के सारे गहने समेटकर ले गए।
चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं चोर दो लाख रुपये नकद भी चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौका मुआयना किया वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम बुलाई। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें