फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शादी समारोह में गए परिवार के मकान व दुकान में चोरी

Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव निगाना कलां में एक मकान और उससे सटी दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने शनिवार रात लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। चोरों ने मकान से गहने, नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए, वहीं पास की दुकान से भी ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निगाना कलां निवासी श्योपाल ने तोशाम थाने में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। 1-2 नवंबर की रात को उसके भाई रोशनलाल की बेटियों की शादी थी जिसका आयोजन गांव के रविदास मंदिर में किया गया था। वह अपने परिवार सहित समारोह में शामिल होने के लिए मकान पर ताला लगाकर चला गया था।
रात करीब 12:30 बजे उसका बेटा सुनील जब घर लौटा तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी सोने के बाले, एक चांदी की चेन, एक मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रुपये नकद गायब मिले।
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी उड़ाई
श्योपाल ने बताया कि उनके मकान से सटी सुरेश की दुकान में भी चोरी हुई है। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें