फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति के रुपये चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति के रुपये चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

-आरोपियों से 14 हजार की नकदी हुई बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने ऑटो रिक्शा में सवार एक व्यक्ति से रुपये चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

गांव प्रेमलनगर वासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत छह जुलाई 2020 को बैंक से रुपये निकालकर गांव जाने के लिए हांसी रोड बासिया भवन के समीप ऑटो में बैठा था। ऑटो में पहले से ही दो लोग बैठै हुए थे। जिन्होंने उसके थैले से रुपये चोरी कर लिए। जब वह गांव में ऑटो से नीचे उतारा और थैला जांचा तो रुपये गायब मिले। इस संबंध में उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। जिस पर नकदी चोरी का केस दर्ज हुआ था। सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही बलराम की टीम ने इस मामले में खरककलां बस स्टैंड के समीप से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोखरा रोहतक वासी कुलदीप, कलानौर रोहतक वासी मोनू व मोखरा निवासी विजेंद्र के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें