फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे किसान की अचानक से तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला वीरवार सुबह करीब दस बजे का है। गांव धिराणा कलां निवासी राजवीर (45) खेतीबाड़ी करता था। वीरवार सुबह वह अपने खेत में काम करने के लिए गया था। खेत में काम करने के दौरान अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामले की सूचना जूई पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एएसआई राजपाल जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई सुनील उर्फ सुशील के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें