फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहा था परिवार, चोरों ने समेटा नकदी और आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर ढाणी देवा स्थित एक मकान के अंदर गत 6 जून की रात को चोर घुस गए। चोर अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखी एक लाख रुपये की नकदी, 12 तोले सोना व 750 ग्राम चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात के दौरान पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आभूषण चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में दुर्जनपुर ढाणी देवा निवासी धर्मबीर ने बताया कि गत 6 जून की शाम को पूरा परिवार खाना खाकर घर पर ही सो गया था। अगली सुबह जब वह उठकर कमरे के अंदर पहुंचा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। उसने शोर मचाया तो पूरा परिवार नींद से जाग गया। उसने बताया कि अलमारी का सामान चेक किया तो पांच सोने की अंगूठी, दो गलसरी, दो सोने की चेन, एक टीका सोना, एक सोने की तबीजी, दो जोड़ी सोने की बाली, पांच जोड़ी चांदी पाजेब, 17 चांदी के सिक्के व एक लाख रुपये की नकदी गायब मिली। मामले की सूचना पाकर बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी बिजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आभूषण व नकदी चोरी का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें