फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचा युवक, बोला, मैं कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक इमरजेंसी पहुंचा और यहां चिकित्सक को बताया कि वह पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव स्टाफ नर्स के कांटेक्ट में आया है। जिसके बाद चिकित्सक ने उसे आईसालेशन वार्ड में दाखिल किया। मगर जब इस बारे में पंचकूला से संपर्क किया गया तो पाया कि वहां किसी स्टाफ नर्स की कोरोना वायरस की पाजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके बाद युवक के खिलाफ अफवाह फैलाने को लेकर डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस ऑफिसर को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह का है। इमरजेंसी पहुंचे युवक ने जब बताया कि वह पंचकूला में कोरोना वायरस पॉजिटिव स्टाफ नर्स के संपर्क में आया है तो सभी में हड़कंप मच गया और मरीज को तुरंत दाखिल किया। उसे आईसालेशन वार्ड ले जाया गया। जिसके बाद पंचकूला में संपर्क किया तो पाया कि वहां ऐसा कोई केस नहीं है। कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि युवक अफवाह फैला रहा था। जिसकी सूचना डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस ऑफिसर को दी गई। मामले में दिनोद गेट चौकी से एएसआई दशरथ ने बताया कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें