फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी का कार्य एक दिन का नहीं, कमेटी बनने के बाद ही संभव : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। किसानों की एमएसपी की मांग जायज है, लेकिन यह कार्य एक दिन में नहीं हो सकता, कमेटी बनने के बाद ही संभव है। इसके लिए किसान नेताओं से चर्चा के लिए कमेटी बनेगी, जिसमें ऐसा फैसला लिया जाए कि किसान को एमएसपी मिले और देश की अर्थव्यवस्था पर असर ना पड़े। यह कहना है जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि किसान नेताओं के पास कोई फार्मूला है तो जजपा प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह तक उनकी बात पहुंचाने की मध्यस्थता करने को तैयार है। वह वीरवार को स्थानीय देवीलाल सदन में जजपा स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित होने वाली जन सरोकार दिवस रैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे। दिग्विजय ने कहा कि भिवानी डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि है, यहां से हजारों साथी जन सरोकार दिवस मनाने झज्जर पहुंचेंगे। जजपा नेता ने वीरवार को जजपा नेता होशियार सिंह डीएसपी के पुत्र दीपक चौधरी व संदीप चौधरी, पवन वाल्मीकि के लड़के को शादी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा, पार्षद ईश्वर मान, रामफल जाखड़, मनोज यादव पार्षद, जितेंद्र शर्मा धारेडू, दीपक सिवाड़ा, दिग्विजय चौटाला के मीडिया सचिव राजू मेहरा, अजीत तिगड़ाना, शंकर आहुजा, अजय दलाल आदि मौजूद रहे।
राहुल गांधी भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस
दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के हालात खराब हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने के लिए कतार में खड़े हैं। हालात ये है कि कहीं राहुल गांधी ही कांग्रेस न छोड़ दें। दिग्विजय ने कहा कि राजस्थान की राजनीति में दो-चार दिन में बड़ा घटनाक्रम होने वाला है।
विज्ञापन

75 फीसदी आरक्षण पर कोर्ट जाने वाले सच्चे हरियाणवी नहीं
निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण के विरोध में गुरुग्राम इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन द्वारा हाईकोर्ट जाने पर उन्होंने कहा कि वे सच्चे हरियाणवी नहीं हो सकते। इनकी मंशा ठीक नहीं और इनके पीछे किसी की राजनीतिक मदद हो सकती है। वहीं एचपीएससी स्कैंडल पर दिग्विजय ने कहा कि उन्हें संतुष्टि है कि उनकी सरकार सही काम कर रही है, क्योंकि पहले सरकार जाने के बाद ऐसे स्कैंडल का पता चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें