भिवानी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम सहित शहर की दुग्ध डेयरी और मिष्ठान भंडारों पर छापा मारा। टीम ने शहर के रेलवे रोड, दिनोद गेट और सर्कुलर रोड पर बंसीलाल पार्क क्षेत्र में सैंपल भरें। इस दौरान उन्होंने कुल पांच सैंपल भेजे हैं, जिनमें देसी घी के तीन सैंपल, पनीर और दूध के एक-एक सैंपल लिए हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट 20 से 25 दिनों में आएगी।
वर्जन
मिलावट खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ टीम लगातार ही कार्रवाई अमल में आ रही है। मंडल आयुक्त कार्यालय से मिली शिकायत पर शहर में पांच जगह पर दूध से बने पकवानों और घी के सैंपल लिए है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही सामग्री की गुणवत्ता का पता चल पाएगा। अगर कोई भी मिलावट की हुई मिलती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. जोगिंद्र सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिवानी।