फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंधी में तीन साल पहले बनाया मानहेरू गोशाला का शेड ढहा, दो गायों की मौत

Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मानहेरू गोशाला में आंधी के कारण गिरा गोशाला का शेड। 
विज्ञापन
भिवानी। आंधी में शनिवार रात को गांव मानहेरू की बनारसीदास गुप्ता गोशाला में डी प्लान के तहत निर्मित शेड अचानक ढह गया। इसके नीचे दबने से दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार से पांच गायों को गंभीर चोटें आई। हादसा के वक्त शेड के नीचे करीब 65 गायें थीं। गोशाला कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से शेड के नीचे दबी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला। गोशाला प्रबंधकों ने हादसा की वजह शेड निर्माण ठेकेदार की अनियमितताएं व लापरवाही को बताया। वहीं इस मामले की शिकायत भी सदर पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद गो रक्षा दल भिवानी और पशु चिकित्सकों की टीम भी गोशाला में पहुंची और घायल गायों को प्राथमिक उपचार दिया। मानहेरू की बनारसीदास गुप्ता गोशाला के प्रधान संजय सिंह ने बताया कि गोशाला गो सेवा आयोग से पंजीकृत है। फिलहाल गोशाला में 260 गाय हैं। 2022 में डी प्लान के तहत करीब पांच लाख के बजट से शेड का निर्माण कराया गया था। शेड निर्माण करने वाले ठेकेदार ने भारी अनियमितताएं बरती थीं, उस समय भी इस पर कड़ा एतराज जताया गया था, लेकिन जैसे-तैसे ठेकेदार अपना काम कर चला गया।
शनिवार रात को आए तूफान की वजह से अचानक शेड धमाके की आवाज के साथ ढह गया। उस दौरान 65 गायें नीचे थीं। कई गायों को तो कर्मचारियों ने हादसा से पहले ही निकाल दिया। लेकिन दो गाय शेड के नीचे कुचले जाने से दम तोड़ गई। जबकि चार से पांच गायों को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी सूचना पाकर गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं पशु पालन विभाग के उपनिदेशक को फोन पर हादसे की जानकारी मिली तो दो चिकित्सकों की टीम का गठन कर तत्काल प्रभाव से भेजा गया। जहां घायल गायों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन


सदर पुलिस थाने में दी ठेकेदार के खिलाफ शिकायत
मानहेरू की बनारसी दास गुप्ता गोशाला प्रबंधक संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने रविवार को सदर पुलिस थाना में पहुंचकर गोशाला के शेड ढहने की शिकायत दी। गोशाला प्रबंधकों ने आरोप लगाया कि डी प्लान के तहत पांच लाख में शेड निर्माण किया था, लेकिन इस शेड के निर्माण में ही कई खामियां छोड़ दी गई थी। ठेकेदार ने आपत्ति के बाद भी कमियों को दूर नहीं किया और अपना भुगतान कराकर चला गया। पांच लाख का शेड इसी के साथ में पहले बनाया था जो तूफान सहित अन्य आपदा भी झेलता आ रहा है। उसे कुछ नहीं हुआ। इस हादसे में दो गायों की मौत हुई है। गायों की मौत शेड निर्माण ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। वहीं आरोपी ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई कराने के लिए शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें