फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 9 मई को लगेगी दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, सफल आयोजन के लिए समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नौ मई को आयोजित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक लघु सचिवालय स्थित एडीआर सेंटर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार तथा सीजेएम-सह-सचिव पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सीजेएम-सह-सचिव पवन कुमार ने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए लोक अदालत को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मंच समाज में सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, बीमा कंपनियों के अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भाग लिया तथा लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पवन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण करना है ताकि आम जनता को सस्ता, सरल और शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि लोक अदालतें न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग हैं जहां बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के आपसी सहमति से मामलों का समाधान संभव होता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में भेजना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से बैंक और बीमा कंपनियों के अधिकारियों से ऋण संबंधी व अन्य विवादित मामलों में आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास करने की अपील की गई ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
बैठक में लोक अदालत की तैयारियों, व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आम जनता को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन देशभर में एक साथ किया जाता है जिसमें बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली-पानी के बिल और राजस्व मामलों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाता है। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें