फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड की 10वीं और 12वीं जुलाई परीक्षा का परिणाम घोषित, चरखी-दादरी शीर्ष पर, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का 42.55 प्रतिशत और सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 60.42 प्रतिशत रहा

Fri, 07 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने जुलाई 2026 में आयोजित सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की परीक्षा और सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 42.55% रहा जबकि सेकेंडरी परीक्षा में 60.42% परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर परिणाम उपलब्ध हैं। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी करते हुए विस्तृत जानकारी दी। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की परीक्षा में कुल 24080 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 14990 छात्र और 9090 छात्राएं थीं। इनमें से 10247 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 12281 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 42.55% रहा।
पास प्रतिशत में छात्राओं ने मारी बाजी
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट परीक्षा में 24,080 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 10,247 उत्तीर्ण हुए, जबकि 12,281 की कंपार्टमेंट रही। परीक्षा में 14,990 छात्रों में से 6,269 और 9,090 छात्राओं में से 3,978 सफल रहीं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों की तुलना में 1.94 फीसदी अधिक रहा। जिला चरखी-दादरी 51.13 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा जबकि यमुनानगर 29.30 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सेकेंडरी परीक्षा में फतेहाबाद प्रथम, रेवाड़ी फिसड्डी
सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त विषय परीक्षा में 24,380 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 14,731 उत्तीर्ण, 8,425 की कंपार्टमेंट रही तथा 1,226 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 60.42 रहा। 15,158 छात्रों में से 8,885 व 9,222 छात्राओं में से 5,846 सफल रहीं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से 4.77 फीसदी अधिक रहा। फतेहाबाद 82.58 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले और रेवाड़ी 26.12 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा। परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें