फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बलजीत हत्याकांड के दो और आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बलजीत हत्याकांड की जांच में थाना बवानीखेड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं। वीरवार को सुरताल और रवि कुमार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड-13 निवासी मोनू की शिकायत पर थाना बवानीखेड़ा में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिकायत के अनुसार करीब छह वर्ष पहले होली के दिन हुए विवाद की रंजिश में 12 जुलाई की रात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस और उसके साथी बलजीत पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया था।
गंभीर रूप से घायल बलजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रीतम, संदीप, दीपक और राजकुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें