फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निजी बस परिचालक ने पास होते हुए भी छात्राओं को बीच रास्ते में उतारा

Fri, 12 Sep 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। तोशाम-जूई मार्ग पर चलने वाली निजी बस के परिचालक और चालकों पर छात्राओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शुक्रवार को पहले बस के अंदर अभद्र व्यवहार किया गया और फिर बीच रास्ते में ही उन्हें उतार दिया गया जबकि बाकी सवारियां केवल असहाय बनकर देखती रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं रितु खैरपुरा, प्रियंका जूई, अंजलि जूई, महक जूई और नीतू जूई ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने गांव से कैरू राजकीय महिला महाविद्यालय में पढ़ने आती हैं। कक्षाएं समाप्त होने पर वे दोपहर में घर जाती हैं। जब वे दोपहर को छुट्टी के बाद तोशाम से जूई चलने वाली निजी बस में बैठीं तो कैरू से निकलते ही परिचालक ने टिकट के लिए झगड़ा करना शुरू कर दिया।
छात्राओं ने कहा कि पास दिखाने के बावजूद परिचालक ने टिकट लेने के लिए दबाव बनाया और टिकट न लेने पर पास होते हुए भी उन्हें चंदावास में उतार दिया। इस कारण उन्हें काफी परेशानी और अपमान का सामना करना पड़ा। छात्राओं ने प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर भरत सिंह परमार ने बताया कि सभी प्राइवेट बसों में पास मान्य है। हालांकि यह प्राइवेट बस से संबंधित मामला आरटीओ के तहत आता है और इस संबंध में संपूर्ण जानकारी केवल आरटीओ ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें