फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर के अंदर फंदे पर लटक इकलौते बेटे ने दी जान

Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की नेहरू कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके भाई की बचपन में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी निवासी रोहित मेहनत मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को रोहित ने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना सेक्टर 13 पुलिस चौकी में दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के जांच अधिकारी एचसी संदीप ने बताया कि मृतक रोहित नशा करने का आदी था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज था। मृतक के पिता सुनील के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें