फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस दल-बल के साथ पहुंची नगर पालिका टीम ने तोड़ा अवैध निर्माण

Thu, 29 Feb 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम ने वीरवार को कस्बे के पूर मोड़ के पास सरकारी भूमि में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कस्बे के पुर मोड़ के पास कस्बे के एक व्यक्ति ने नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकान बनाई हुई थी।
विज्ञापन

अवैध कब्जाधारी को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका कई बार नोटिस दे चुकी है, लेकिन वह नहीं माना। विभाग द्वारा मार्च 2023 में भी इसी जगह बनें अवैध निर्माण को गिरा दिया था। लेकिन फिर से सरकारी भूमि पर कब्जा करके दुकान का निर्माण कर लिया गया था। इसको गिराने ने लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं विभाग को कार्यवाही के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।
दोपहर को लगभग तीन बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रोहित कौशिक और पुलिस बल की अगुवाई में नगर पालिका सचिव कर्मचारियों सहित अवैध कब्जा हटाने पहुंचे थे। जहां नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पटवारी संदीप, लेखाकार शिवपाल, सफाई दरोगा संजय कुमार, ऋषि मौजूद रहे।
विज्ञापन







मार्च 2023 में भी नगर पालिका ने सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटाया था लेकिन अब दोबारा से अवैध निर्माण कब्जा कर लिया गया था। इसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


- विनय कुमार, सचिव, नगर पालिका बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें