फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नांगल में विधायक ने 40 फुट ऊंचे तिरंगे का किया लोकार्पण

Mon, 07 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव नांगल में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में महिला को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
विज्ञापन
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार ग्रामीण विकास को लेकर पूर्णतया गंभीर है। यह बात उन्होंने भिवानी हलके के गांव नांगल में सैनिक सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को पूर्ण करने के बाद अपने संबोधन में कही। यहां मुख्य बस स्टैंंड पर 40 फी ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने गांव नांगल के तीन विभिन्न वर्गों की धर्मशालाओं के निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही गांव के जोहड़ से नहर तक करीब डेढ़ किलोमीटर का पक्का नाला बनवाए जाने की घोषणा भी की।

विधायक घनश्याम सर्राफ ने गांव नांगल में पहुंचने पर ग्राम पंचायत नांगल व श्री श्याम दीवाना मंडल द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल काफिले के साथ विधायक गांव के कम्युनिटी हॉल में पहुंचे, जहां गांव के बुजुर्गों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंच का संचालन कामरेड फूल सिंह इंदौरा व जगदीश ने किया तथा उन्होंने सरपंच कुलदीप के माध्यम से विधायक को गांव का मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर विधायक ने गांव के पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव के 7 पूर्व सरपंच, 6 नंबरदार, बीडीसी सदस्य अरुण कुमार व जिला पार्षद प्रीति को भी सम्मानित किया। विधायक ने गांव के मुख्य मांगों के अलावा गांव की अधूरी पड़ी फिरनी को पक्का करवाए जाने, गांव के बस अड्डे व धारेडू रोड पर स्थित दो दर्जन घरों तक बिजली के पोल पहुंचाने, ग्रामीणों द्वारा ट्यूबवेल के लिए स्थान दिए जाने के बाद पीने के पानी की व्यवस्था करवाए जाने तथा गांव की तीन विभिन्न वर्गों की धर्मशालाओं के लिए 5-5 लाख रुपये की कुल 15 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा के साथ ही गांव के जोहड़ से नहर तक डेढ़ किलोमीटर पक्का खाला बनवाए जाने सहित विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की बात कही।
विधायक ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर एक माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर श्री श्याम दीवाना मंडल के सदस्यों के अलावा पूर्व बीडीसी प्रवीण, सरपंच कुलदीप, धर्म सिंह फौजी, गौरा सिंह, सोनू, जयबीर फौजी, सतबीर नंबरदार, रमेश नंबरदार, दलबीर, महेंद्र फौजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें