फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: न्यायालय के आदेश पर लोकनिर्माण विभाग का कब्जा हटवा मालिक को दिलाई जमीन

विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटवाते अ​धिकारी।
विज्ञापन
तोशाम। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को एसडीएम के निवास स्थान के कुछ हिस्से व लोकनिर्माण विभाग के हिसार-तोशाम मार्ग सहित 105 गज जगह का राजेन्द्र जैन को कब्जा दिलाया गया। कब्जा कार्रवाई के बाद तोशाम-हिसार मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते वाहनों को हांसी चुंगी होते हुए एसडीएम कार्यालय के आगे से निकलना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 4 वर्ष पहले राजेंद्र जैन द्वारा तोशाम न्यायालय में अपील दायर की गई थी कि उसकी तीन खती 1437-38-42 की करीब 105 जगह पर लोकनिर्माण विभाग का कब्जा है। जिस पर एक तरफ एसडीएम निवास बना है और दूसरी ओर हिसार को जाने वाला मार्ग। करीब डेढ़ वर्ष पहले न्यायालय ने राजेंद्र जैन के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग ने उच्च न्यायालय में अपील की। राजेंद्र जैन ने कब्जा दिलवाने के लिए दोबारा से अपील दायर की। अपील का फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने करीब एक माह पहले कब्जा दिलवाने के लिए वारंट जारी किए। इसके चलते 18 जून को अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए असल मालिक को कब्जा दिलवाया।
एसडीएम अशवीर नैन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कब्जा कार्रवाई की गई है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन लोकेश ने बताया कि न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए कब्जा दे दिया गया है। सड़क को साथ लगती जमीन पर दोबारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें