फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल चैंपियनशिप में सेना की ओर से खेलेंगे मुक्केबाज अमन व राहुल

विज्ञापन
कोच कप्तान के साथ अमन व राहुल।  
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक में चल रही नेशनल चैंपियनशिप में मित्ताथल खेल स्टेडियम में अभ्यासरत मुक्केबाज अमन और राहुल सेना की ओर से भाग लेंगे।कोच कप्तान बेनीवाल ने कहा कि प्रतियोगिता 18 से 26 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

कोच बेनीवाल ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से मित्ताथल खेल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन से गांव में खुशी का माहौल है। किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनीवाल, सुधीर तंवर, विनीत पिलानिया व बबीता यादव ने कहा कि क्लब का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है, ताकि वे अपने स्वर्णिम भविष्य की राह पर अग्रसर हो सकें। इसके लिए वे समय-समय पर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की दिशा में कदम बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अभियान जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें