फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घायल कर्मी ने इलाज के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया

Fri, 16 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नया बाजार की फूल मार्केट के पास बाइक के आगे लावारिस पशु आने से बुधवार को घायल हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मी ने इलाज के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। लोहड़ बाजार निवासी 30 वर्षीय पंकज जिला नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन के तहत वार्ड सर्वेंट के पद पर तैनात थे।
वह बुधवार रात जिला नागरिक अस्पताल से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह नया बाजार की फूल मार्केट के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के आगे लावारिस पशु आ गया। इस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें