फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिविर में 83 विद्यार्थियों ने कराई जांच

Fri, 16 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से वीरवार को हांसी गेट स्थित किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ किरोड़ीमल शिक्षण महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति एवं अधिवक्ता पवन कुमार जैन ने किया। इसमें एएमओ डॉ. उमेद भुक्कल, एएमओ डॉ. रेखा दहिया, एएचसी घनश्याम, एएचसी सुनील की टीम ने 83 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के बीपी, शुगर एवं एचबी की जांच की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव कुमार, सोनू कुमार, सज्जन कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


कैंसर मरीजों के लिए 55 लोगों ने किया रक्तदान
भिवानी। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिए श्रीशिव धर्मार्थ ट्रस्ट ने वीरवार को पतराम गेट स्थित गुमानी लुहार की गली में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में एआईआईएमएस बाढ़सा (झज्जर) की ब्लड बैंक टीम ने 55 यूनिट रक्त लिया। शिविर में शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा मुख्य अतिथि रहे। शिविर की अध्यक्षता श्रीशिव धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रधान दीपक गोयल ने की। इस अवसर पर श्रीशिव धर्मार्थ ट्रस्ट पतराम गेट के कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगड़ा, सदस्य नितिन जांगड़ा, योगेश जांगड़ा, संजय गौतम, प्रवीण वर्मा, रोहित डुडेजा, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डीएससी, ओएससी का आरक्षण सराहनीय : संदीप
भिवानी। धानक जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने नायाब फैसलों से हर वर्ग को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार जनहित में नई नीतियां बनाकर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के निर्णय ले रही है। संदीप ने कहा कि प्रदेश की नॉनस्टॉप सरकार ने एचएसएससी के माध्यम से होने वाली ग्रुप-डी भर्ती के 7,596 पदों में से डीएससी और ओएससी के लिए 1,209 पद आरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है जोकि स्वागत योग्य है। इसके लिए संदीप ने मुख्यमंत्री सैनी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें