फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ससुराल वालों ने मिलकर महिला को पीटा, फिर घसीटा, वीडियो बनाने पर फोन भी छीना

Mon, 14 Apr 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ससुराल वालों ने महिला को मिलकर पहले तो पीटा और फिर घसीटकर बाहर निकाल दिया। आरोपियों की वीडियो बनाने के दौरान उसका फोन भी छीन लिया। महिला ने पति पर गला दबाकर मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। वहीं महिला ने पति की शैक्षणिक योग्यता के संबंध में झूठ बोलकर धोखे से शादी कराने के भी गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में महिला विकसित ने बताया कि उसकी शादी मोहित सिंह से 27 सितंबर 2022 को हुई थी। शादी के दौरान उसके पति की बीटेक और एमटेक व कंप्यूटर इंजीनियर होने के बारे में झूठ बोलकर उन्हें धोखे में रखकर शादी कराई गई थी। लेकिन बाद में उसका पति और ससुर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते और मानसिक प्रताड़ना भी देने लगे।
चार अप्रैल की सुबह करीब साढ़े छह बजे उसके पति मोहित, ससुर सुरेश व सास ब्रह्मा देवी ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज किया और फिर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने वीडियो बनाने के दौरान उसका फोन छीन लिया और फिर उसे घसीटते हुए बाहर ले गए। उसने मदद के लिए भी गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों के डर से कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया न ही उसे परिजनों से बात करने के लिए फोन दिया।
विज्ञापन

पति ने उसका गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश भी की। वहीं किसी तरह वह वहां से ऑटो रिक्शा में बैठ अपने मायके पहुंची। लेकिन आरोपी वहां पर आकर भी उनके परिजनों के साथ गाली गलौज करने पहुंच गए। बाद में उसका फोन लौटाया तो उसका पूरा डाटा डिलीट कर दिया। महिला को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
वहीं महिला के बयान पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति मोहित, ससुर सुरेश, सास ब्रह्मा देवी व ननद प्रेरणा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ सुमित कुमार ने बताया कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने की संबंधित धाराओं के तहत पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें