फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की नई सरकार की पहली बैठक आज, गूंजेंगे विकास के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की मिनी सरकार नगर परिषद के नवनियुक्त चेयरपर्सन और पार्षदों की पहली बैठक बुधवार को होगी। करीब आठ माह बाद हो रही बैठक में शहर के विकास को लेकर करीब दर्जनभर बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सबसे अहम घंटाघर चौक से सराय चौपटा तक के मार्ग को शिमला के माल रोड की तर्ज पर तैयार करना है, शहर का सौंदर्यकरण मुख्य है। शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के साथ सभी वार्डों की मुख्य समस्याओं के समाधान पर विचार होगा।
विज्ञापन

ये हैं एजेंडे में मुख्य प्रस्ताव
- घंटाघर से सराय चौपटा सड़क को नप के अधीन लेकर माल रोड की तर्ज पर सौंदर्यकरण।
- शहर को छह-छह वार्ड के तीन जोन में बांट सफाई का टेंडर देना।
- सभी पार्कों की मरम्मत का टेंडर।
- सभी चौक-चौराहों और वार्डों के लिए 100 हाई मास्ट लाइट की खरीद।
- शहर की कॉलोनियों केलिए 6000 स्ट्रीट लाइट खरीद।
- सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए 650 बैंच खरीदना।
- अलग-अलग पार्कों में 20 ओपन जिम लगाना।
- सार्वजनिक स्थानों से कचरे के ढेर खत्म कर उन स्थालों का सौंदर्यकरण।
- शहर के सभी बाजारों, मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना।
- बरसाती नालों की लाइनों की सफाई व नई पाइप लाइन डालना।
- सभी झीलों, पार्कों में सौंदर्यकरण के लिए कलाकृतियां बनना व अन्य।
- सभी वार्डों की जरूरी गलियां बनवाने व अन्य विकास कार्य।
--------
शहर का विकास प्राथमिकता है। सभी वार्डों की समस्याएं और जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। घंटाघर चौक से सराय चौपटा तक के मार्ग पर शिमला के माल रोड की तर्ज पर विकास किया जाएगा। शहर में जगह-जगह आकर्षक कलाकृतियां व अन्य सौंदर्य की चीजे बनाई जाएगी। शहर के सभी पार्कों की हालत सुधारी जाएगी। स्ट्रीट लाइटें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

- प्रीति भवानी प्रताप, चेयरपर्सन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें