फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहनात धरना कमेटी ने ठुकराई संतलाल के बेटे दीपक की अस्थाई नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा(भिवानी)। गांव रोहनात में धरने के दौरान हुई ग्रामीण संतलाल के बेटे दीपक को अस्थायी नियुक्ति देने के प्रस्ताव को धरना कमेटी ने ठुकरा दिया है। कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त आरएस ढिल्लो से मुलाकात कर दीपक को कौशल रोजगार निगम के तहत स्थायी नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान प्रदीप कौशिक ने बताया कि सोमवार को धरना कमेटी के सदस्यों ने उनकी लंबित मांगों को लेकर जिला उपायुक्त से मुलाकात कर बैठक की थी। बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मृतक संतलाल के पुत्र दीपक को भिवानी के एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर अस्थायी नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन ग्रामीणों ने मंगलवार को उक्त स्कूल में नियुक्ति लेने से मना कर दिया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से पेश किए गए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर दीपक को स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
प्रदीप कौशिक ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि इस बारे में शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बातचीत कर दीपक को स्थायी नौकरी दिए जाने का प्रबंध किया जाएगा। ज्ञात हो कि गांव रोहनात के ग्रामीण दस अगस्त से अपनी मांगों को लेकर निरंतर धरना दिए हुए हैं। धरने के दौरान 17 अगस्त को ग्रामीण संतलाल की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक संतलाल के पुत्र को स्थाई नौकरी, परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने सहित प्रशासन के समक्ष अनेक मांगें रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें