फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 50 लाख के बजट से बदलेगी शहर के छह पार्कों की सूरत

Mon, 22 Jul 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 50 लाख के बजट से जल्द ही शहर के छह पार्कों की हालत सुधरेगी। इन पार्कों में पगडंडी बनाने के अलावा चहारदीवारी और अन्य मरम्मत के कार्य होंगे। इनके पूरा होने के बाद शहरवासियों को पार्क में सैर के दौरान काफी सुविधा होगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल नगर परिषद के अधीन आने वाले पार्कों में लंबे अर्से से कार्य नहीं होने की वजह से उनकी हालत बदहाल हो चली थी। पार्कों में पगडंडी टूटी पड़ी थी, जिससे हादसों का भी अंदेशा रहता था। वहीं बारिश में जलभराव के हालात भी बनते हैं। मगर नगर परिषद अब इन पार्कों में मरम्मत का काम कराएगा। जिसके टेंडर नगर परिषद ने लगा दिए हैं।
इन पार्कों में सेक्टर 13 के पार्क के अलावा मंडी टाउनशिप दायरे में आने वाले तीन पार्कों के साथ ढाणी कृपाराम क्षेत्र के पार्क की सूरत बदली जाएगी। वहीं बाबा नगर के पार्क का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। नगर परिषद इन पार्काें की टूटी पड़ी चहारदीवारी के साथ भ्रमण के लिए बनी क्षतिग्रस्त पगडंडी को दुरुस्त करवाए। इसके अलावा पार्कों के अंदर छोटे मोटे मरम्मत के काम भी होंगे।
विज्ञापन

पार्कों के रखरखाव का टेंडर खत्म, अब नहीं हो रही हरियाली की रखवाली
नगर परिषद के हद में आने वाले पार्कों में रखरखाव का टेंडर खत्म हो चुका है। जिसकी वजह से पार्कों में हरियाली की रखवाली नहीं हो रही है। नगर परिषद द्वारा शहर के बड़े पार्कों के अंदर रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए सालाना टेंडर कराता है। जिसके बाद संबंधित ठेकेदार ही पार्क के अंदर माली व हरियाली की रखवाली की देखभाल का जिम्मा संभालता है। पार्क के अंदर व्यवस्थाएं भी संभालता है। मगर अब टेंडर खत्म होने से व्यवस्था रामभरोसे है।
बड़े पार्काें में बंद पड़े हैं फव्वारे
शहर के अंदर कई ऐसे पार्क हैं, जिनके अंदर फव्वारे लगे हैं। मगर एक तो पानी की किल्लत दूसरा व्यवस्था का अभाव की वजह से ये फव्वारे बंद ही पड़े हैं। अब तो हालत यह है कि सार्वजनिक पार्कों के अंदर पीने के पानी की टंकियां भी सूखी पड़ी हैं। जिसके कारण पीने के पानी के लिए भी लोग भटक रहे हैं।
नगर परिषद ने पार्क बनाना था, पर अब यहां विचरते हैं बेसहारा पशु
शहर के सरकुलर रोड बावड़ीगेट से रविदास मंदिर रोड पर नगर परिषद की खाली जगह पड़ी है। जिसकी नगर परिषद ने चहारदीवारी भी कराई हुई हैं। इसे पार्क बनाया जाना था, लेकिन अब यहां लोग गंदगी डाल रहे हैं और बेसहारा पशु यहां विचरते हैं। सड़क पर भी कचरा फैला रहता है, यहां डस्टबीन तक नहीं हैं। आसपास के लोग भी गंदगी से परेशान हैं।
-दीपक, क्षेत्रवासी

बावड़ीगेट क्षेत्र रविदास मंदिर रोड पर कभी सार्वजनिक शौचालय बने हुए थे, मगर इन्हें तोड़ दिया गया। अब यहां पर खाली जगह पड़ी हैं, जिस पर अवैध कब्जे होने का डर है वहीं गंदगी से भी यहां बुरा हाल रहता है। नगर परिषद को चाहिए कि यहां पार्क बनाया जाए या फिर यहां सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए कोई सरकारी भवन बनाया जाए।
-मनीष तंवर, शहरवासी
शहर के अंदर छह सार्वजनिक पार्कों में मरम्मत कार्य के लिए टेंडर कराए गए हैं। करीब 50 लाख के बजट से पार्कों के जीर्णोद्धार का काम होगा। जल्द ही नगर परिषद पार्कों के अंदर ओपन जिम और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी कराएगा। नगर परिषद की शहर में जहां पर भी जगह है, वहां उसका सदुपयोग किया जाएगा। जिसकी चहारदीवारी भी कराए जाने का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें