फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी में महिला विंग की कार्यकारिणी घोषित की, सुनैना चौटाला बोलीं-किसानों के अपमान की राजनीति कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठीं सुनैना चौटाला। 
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को उनका वाजिब हक देने के बजाय अपमान कर रही है। सोमवार को वह पहले लोहारू पहुंचीं जहां उन्होंने किसानों के धरने को समर्थन दिया और फिर भिवानी की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के चारों हलकों व महिला विंग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीब तबके की आवाज रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप और जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु भी मौजूद रहे। सुनैना चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और ऐसे में प्रदेश को एकमात्र विकल्प इनेलो ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मांगों को लगातार अनसुना कर रही है, जिससे उन्हें सड़कों पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। इनेलो ऐसे हर संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा और हर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का हक मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, सुनील लांबा, इंदु परमार, सरोज श्योराण, शारदा मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से भिवानी जिले में संगठन को नई गति मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत स्थिति में उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें