फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: औषधि नियंत्रक की टीम ने चांग में चार दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

Thu, 08 Aug 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव चांग के मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों की जांच करते औषधी नियत्रंक अ​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला औषधि नियंत्रक की टीम ने वीरवार को गांव चांग में चार दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दवाइयों का स्टॉक जांचने के साथ-साथ प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की भी जांच की।
विज्ञापन

दरअसल, औषधि नियंत्रक को नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायत मिली थी। इसके बाद औषधि नियंत्रक सुरेंद्र कुमार की टीम गांव चांग में दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंची। इस दौरान प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की भी जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं मिली हैं, जिनकी जांच की जाएगी। डीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर नियमित जांच की जा रही है। कोई भी दवा विक्रेता प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो मेडिकल स्टोर को सील कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक बिजेंद्र कुमार भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें