फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 27 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खरक स्टेशन के नजदीक ट्रेन में उलझा एक युवक करीब आठ सौ मीटर तक घिसटता गया। घिसटने के दौरान उसके सिर के कई टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। रोहतक से भिवानी की ओर जा रही ट्रेन से खरक रेलवे स्टेशन पर पर एक युवक उलझ गया। इसके बाद वह ट्रेन के साथ ही करीब आठ सौ मीटर घिसटता गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। गेट मैन ने गाड़ी रुकवाकर शव को निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 30-32 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। मामले की जांच कर रहे जीआरपी चौकी से एएसआई रिसाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक प्रवासी लग रहा है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें