फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर के औचक निरीक्षण में मिली खामियां, लगाई लताड़

Wed, 25 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेकेंडरी एजूकेशन डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर ने मंगलवार को शहर व आसपास के गांवों के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। गवर्नमेंट ब्वायज स्कूल में अधिकतर स्टाफ स्कूल नहीं पहुंचा था तो पालुवास गांव के स्कूल में बच्चे फर्श पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इस पर डिप्टी डायरेक्टर मेडम का गुस्सा भी आया और स्टाफ पर लताड़ भी लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को डिप्टी डायरेक्टर (सेकेंडरी एजूकेशन) परमजीत शर्मा ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह 6:35 बजे गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। यहां स्कूल में सफाई व्यवस्था पर खुशी जताई तो प्रार्थना के समय स्कूली छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्र पूछे। छात्राओं द्वारा सही जवाब दिए जाने पर डिप्टी डायरेक्टर ने उन्हें आईएएस, आईपीएस बनने के लिए प्रेरित किया। सभी स्टाफ सदस्यों को स्कूल लगने के समय से 15 मिनट के निर्देश है। डिप्टी डायरेक्टर 7:50 पर गवर्नमेंट ब्वायज स्कूल पहुंची और रजिस्टर की जांच की, तो अधिकतर स्टाफ स्कूल नहीं पहुंचा था। सुबह आठ बजे तक ही स्टाफ सदस्य स्कूल पहुंचा। जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने लताड़ लगाई और कहा कि जब आप ही समय पर नहीं आते तो बच्चों के सामने क्या आदर्श बनोगे। स्कूल में सफाई व्यवस्था, बच्चों की हाजिरी रजिस्टर में भी खामियां मिली। जिस पर डिप्टी डायरेक्टर नाराज हुई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
यहां के बाद डिप्टी डायरेक्टर ने कौंट गांव के सीनियर सेकेंडरी व गर्ल्स मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। जहां व्यवस्थाएं ठीक मिली। यहां के पास टीम पालुवास गांव के स्कूल पहुंची। यहां छठी से आठवीं के बच्चों के मंथली टेस्ट चल रहे थे। बच्चे फर्श पर बैठकर ही टेस्ट दे रहे थे। जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने नाराजगी जताई और टाट या डेस्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सबसे अंत में दोपहर करीब दो बजे नाथूवास गांव के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भी सफाई व्यवस्था सामान्य मिली। निरीक्षण अभियान के दौरान निदेशक कार्यालय से सहायक दयानंद यादव, निहाल सिंह, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल प्रिंसिपल रमेश बूरा साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें