फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी के लिए टूटा सब्र का बांध, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे किया जाम

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर रोष जताती महिलाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। पानी के लिए बुधवार को एक बार फिर से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। बैंक कॉलोनी की महिलाओं ने नया बस स्टैंड के पास दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने जाम स्थल पर मटका फोड़ प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे विभाग के जेई ने शनिवार तक समाधान का भरोसा दिया तो करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

बता दें कि गर्मी के मौसम में पूरा शहर पानी को लेकर गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर की कुछ कॉलोनियों में तो पीने के पानी को लेकर भी स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में लोग सड़क पर जाम लगाने और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष जता रहे हैं।
पांच दिनों से जिले की नहरों में पानी चल रहा है। बावजूद इसके शहरी दायरे में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर नया बस स्टैंड के समीप बुधवार को बैंक कॉलोनी की महिलाओं ने जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर खाली मटके फोड़कर भी अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन

हाईवे पर जाम की वजह से वाहनों की भी लंबी कतारें लग गईं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता व औद्योगिक पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची।
वहीं जाम लगा रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने पानी की समस्या का समाधान होने पर ही जाम खोलने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने शनिवार तक पानी की समस्या का समाधान का आश्वासन देकर करीब घंटे भर बाद हाईवे से जाम खुलवाया।
दो महीनों से झेल रहे बैंक कॉलोनी वासी पानी की किल्लत
हाईवे पर जाम लगा रहे बैंक कॉलोनी निवासी आशीष, पार्षद प्रतिनिधि अजय, रोशनी व गीता ने बताया कि करीब दो माह से पीने के पानी की कमी है। कई घरों में कई कई दिन में पानी आता है। लाइनों के अंतिम छोर पर लगने वाले घरों में तो पानी की बूंद नहीं पहुंच रही है। कॉलोनी के अंदर सीवर लाइनें भी ठप पड़ी हैं। क्षेत्र में आपूर्ति के दौरान गंदा पानी भी घरों तक पहुंच रहा है। गुस्साई महिलाओं को जेई ने शनिवार तक समाधान का भरोसा दिया है। समाधान नहीं हुआ तो शनिवार को फिर यहीं रोड पर मिलेंगे।
औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी ने खुलवाया जाम
हाईवे पर जाम लगा रही महिलाओं को समझाने पहुंचे विभाग के जेई ताजदीन के प्रयास असफल होते दिखे तो इस दौरान औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी मुरारीलाल ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने मौके पर पहुंचे अधिकारी से आश्वासन के बाद हाईवे से महिलाओं को हटाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें