फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद ढाई करोड़ से इसी सप्ताह शुरू कराएगा हांसी रोड के सुंदरीकरण का काम

Wed, 28 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हांसी रोड।
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड के सुंदरीकरण का काम इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। नगर परिषद करीब ढाई करोड़ के बजट से मार्ग के सुंदरीकरण का काम कराएगा। इसके लिए नप ने वर्क ऑर्डर अलॉट कर एजेंसी को इसी सप्ताह काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हांसी रोड के करीब दो किलोमीटर दायरे में फुटपाथ, डिवाइडर पर पौधे और लैंप फैंसी लाइटें लगवाएगा। इसके बाद शहर का ये मार्ग चकाचक होगा। हालांकि भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को फोरलेन मार्ग किया हुआ है। मगर नगर परिषद बासिया भवन से लेकर जूई नहर पुलिया तक अपनी हद में आने वाले मार्ग के सुंदरीकरण का काम कराएगा।
नगर परिषद शहर के सभी मुख्य और प्रवेश मार्गों के सुंदरीकरण की योजना का खाका तैयार कर चुका है। इसमें लोहारू रोड, रोहतक रोड, हांसी रोड मुख्य तौर पर शामिल है। इसी तरह रेलवे स्टेशन से घंटाघर सराय चौपटा का माल रोड भी शामिल है।
विज्ञापन

इन सभी के अलग-अलग मसौदे तैयार किए गए हैं। जिन पर बजट भी अलग-अलग खर्च किया जाना है। नगर परिषद ने भिवानी-हांसी मार्ग के सुंदरीकरण काम का वर्क ऑर्डर भिवानी की ही एजेंसी को अलॉट कर दिया है। जिसे इसी सप्ताह काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बासिया भवन से लेकर जूई नहर पुलिया तक करीब दो किलोमीटर दायरे का मार्ग और फुटपाथ चकाचक होगी। इसमें पहले से बने डिवाइडर को दुरुस्त कराकर इसमें नए फलदार और फूलदार पौधे लगवाए जाएंगे। वहीं स्ट्रीट लाइटों की जगह लैंपदार फैंसी लाइटें लगेंगी। वहीं दोनों तरफ की फुटपाथ को भी चकाचक किया जाएगा।
सवा चार करोड़ से रोहतक रोड का होगा सुंदरीकरण का काम
नगर परिषद ने करीब सवा चार करोड़ की लागत से रोहतक रोड के सुंदरीकरण का मसौदा भी तैयार कर मुख्यालय को भेजा हुआ है। इस पर तकनीकी मंजूरी की मुहर लगाई जानी है। वहीं अग्रसेन चौक से लेकर हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र तक करीब तीन किलोमीटर दायरे के मार्ग में दोनों तरफ की फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर पर ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। हालांकि ये हिस्सा दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे के दायरे में भी आता है। मगर नप की हद में ये काम नगर परिषद अपने बजट से कराएगी।
नगर परिषद ने हांसी रोड के सुंदरीकरण कार्य के वर्क ऑर्डर एजेंसी को अलॉट कर दिए हैं। हमारा प्रयास है कि एजेंसी इसी सप्ताह मार्ग के सुंदरीकरण का काम शुरू कर देगी। हांसी रोड पर नई फुटपाथ, नई फैंसी स्ट्रीट लाइटें और ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। ये मार्ग शहर में प्रवेश करने वालों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। इसके अलावा रोहतक रोड के सुंदरीकरण का मसौदा मुख्यालय भेजा हुआ है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें